फतेहपुर । ससुर खदेरी नदी भाग-1 के जीणोद्धार हेतु श्रमदान के जनांदोलन में प्रतिदिन लोग हर्षोल्लास के साथ जुड़ते जा रहे हैं ।


इसी क्रम में आज मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष अभय सिंह ने जिला पंचायत फतेहपुर के लगभग 100 लोगो कर साथ ग्राम पंचायत भलेवा,ब्लॉक भिटौरा में श्रमदान किया । जिसमें सदस्यगण, अधिकारी,कर्मचारी तथा गण्यमान लोग सम्मिलित हुए । इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत फतेहपुर की ओर से 2 जेसीबी के माध्यम से भी श्रमदान किया गया ।
