फतेहपुर । सदस्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग उ0प्र0 सरकार लखनऊ किशन लाल सुदर्शन ने जिला चिकित्सालय फतेहपुर का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनरल वार्ड के मरीजों से मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी किया ।

अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और उनको नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों दिये । सर्किट हाऊस (डाक बंगला) फतेहपुर में जिला समाज कल्याण अधिकारी,जिला पंचायत राज अधिकारी,पुलिस विभाग के सी०ओ० सिटि के अधिकारियों के साथ बैठक किया ।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्रो दिया जाय । संचालित योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा किया । पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि अनुसूचित जाति व जनजाति में दर्ज मुकदमों का निस्तारण नियमानुसार कार्यवाही करके किया जाय । बिना भेदभाव के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ अनुसूचित जाति व जनजाति को न्याय हर हाल में दिलाया जाय । नगर पालिका परिषद अधिकारी व सफाई नायक सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक की सर्किट हाऊस फतेहपुर बैठक भी किया ।

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को सरकार से मिलने वाली सभी अनुमन्य सुविधाओं को समय से दिया जाय । सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुना उनकी समस्याओं का निस्तारण नियमानुसार कार्यवाही करके प्राथमिकता के आधार पर किया जाय।आउट सोर्सिंग/संविदा सफाई कर्मचारियों के पी0एफ0,ईएसआई सी कटवाने पर सतत निगरानी किया जाय ।
इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्रीमती मीरा सिंह,अभिजीत भारती अध्यक्ष अनु० मोर्चा भाजपा,राम प्रकाश,रमाकांत,दिलिप भारती,प्रदिप कुमार,संजय कुमार,देव नाथ घाकडे,मुकेश भारती,हिंगेश भारती,जितेन्द्र,अजय आदि लोग मौजूद सफाई कर्मचारियो रहे ।
