फतेहपुर । आतंकवाद विरोधी दिवस पर आज थाना बकेवर में प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने समस्त पुलिस स्टाफ को शपथ दिलाई ।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने सभी स्टाफ को शपथ दिलाई कि हम सब भारत वासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का उठकर विरोध करेंगे।हम मानव जाति के सभी वर्गो के बीच शांति,सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लडने की भी शपथ लेते हैं ।
इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह,उपनिरीक्ष क विजय नारायण तिवारी,उमेश चन्द्र,प्रकाश दोहरे,प्रतीक कुमार,से कांस्टेबल यासीन खां,पाण्डेय,मुंशी मयंक दुबे, कांस्टेबल विश्वकर्मा पांडेय सहित सभी पुरुष व महिला कांस्टेबल मौजूद रहे ।
