फतेहपुर । आतंकवाद विरोधी दिवस पर आज थाना कोतवाली बिंदकी एस एस आई राजेश कुमार सिंह ने समस्त पुलिस स्टाफ को शपथ दिलाई ।
एस एस आई श्री सिंह ने सभी स्टाफ को शपथ दिलाई कि हम सब भारत वासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का उठकर विरोध करेंगे।हम मानव जाति के सभी वर्गो के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लडने की भी शपथ लेते हैं ।
इस मौके पर थाना कोतवाली बिन्दकी के एसएसआई राजेश कुमार सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।
