संवाददाता : रानी देवी
फतेहपुर । खागा तहसील के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इजूरा बुजुर्ग मजरे चंदी का पुरवा गांव में अज्ञात कारणों से जंगल की ओर से गांव में आग लग गयी ।
देखते-ही-देखते पानी के अभाव में पूरा गांव धूं धूं कर जलने लगा । गांव में अफरा तफरी के माहौल के बीच लगभग एक दर्जनों से अधिक बकरियों सहित कीमती भैंस जल गयी । ग्रामीणों की सूचना के बाद भी देरी से पहुंची दमकल काबू नही कर पाई ।
खागा तहसील क्षेत्र के सुल्तानपुर घोष थाना अंतर्गत इजूरा बुजुर्ग मजरे चंदी का पुरवा गांव निवासी नरेंद्र सिंह यादव, जसवंत सिंह यादव,कप्तान सिंह यादव,कल्लू यादव,अजय मौर्य, मोती यादव,राम आसरे यादव,फूल सिंह यादव, राजेंद्र यादव, मुन्नी लाल यादव,राम सिंह, अजय सिंह ,शिव सिंह, कमलेश,राजू सहित कई दर्जन मकानों में तेज हवा के कारण आग फैल गयी और देखते ही देखते आग ने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया और धूं धूं कर पूरा गांव जलने लगा । वही ग्रामीणों की सूचना पर देरी से पहुंची अग्नि शमन टीम आग को काबू करने में जुट गयी ।
ग्रामीणों ने बताया कि आग तेज हवा के साथ आंधी चल रही थी उसी आंधी के चलते आग ने गांव को चपेट में ले लिया और लोगों के आशियाने धूं धूं कर जलने लगे । लोग बाल्टियां लेकर अपने अपने आसियाने बुझाने में जुट गए । वहीं ग्रामीणों की सूचना पर देरी से पहुंची अग्नि शमन की गाड़ी आग को काबू करने लगी । लेकिन आग बुझाने से पहले ही पानी खत्म हो जाने के कारण पानी के अभाव में कई किसानों के गृहस्थी के साथ साथ बकरियां,भैंसें जल गई । वही अग्नि शमन के अधिकारियों ने बताया कि एक गाड़ी मौके पर पहुंची थी । पानी के अभाव में आग पर समय रहते काबू नहीं हो पा रहा था ।
