बिन्दकी/फतेहपुर । नाला ना बनने के कारण जलभराव की समस्या से नाराज अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष ने आज अनशन पर बैठकर चेतावनी दिया कि यदि जलभराव को समाप्त करने के लिए नाला नहीं बनवाया जाता तो इस तरह का आंदोलन समय-समय पर जारी रहेगा उन्होंने कहा कि 8 वर्ष हो गए अभी तक सिर्फ आश्वासन मिला है नाला नहीं बना । जिसके चलते मोहल्ले वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।
रविवार को नगर के रोडवेज बस स्टॉप परिसर में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा उर्फ अष्टावक्र ने अनशन किया इनका आरोप है कि नगर के वार्ड नंबर 13 नई बस्ती तहसील के पीछे ना लाना बनने के कारण पिछले 8 वर्षों से जलभराव की स्थिति बनी हुई है । लोगों का आना जाना दुश्वार रहता है । बरसात में स्थिति और भी खराब हो जाती है लोग घर से नहीं निकल पाते हैं ।
उन्होंने कहा कि लगातार 8 वर्षों से इस मामले को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है समस्या हल नहीं हुई । उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नाला नहीं बना जलभराव की समस्या हल नहीं की गई तो वे आंदोलन वह करते रहेंगे । इस मौके पर आशा देवी, सीमा देवी, जितेंद्र, संदीप, पप्पू सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
