– ज्ञापन लेते समय उपजिलाधिकारी ने यातायात नियमों का पालन करने व हेलमेट लगाने व लोगों को हेलमेट लगाकर बाइक चलाने के प्रेरित करने को कहा ।
बिन्दकी/फतेहपुर । विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए बिंदकी नगर में अतिक्रमण व टैम्पो टैक्सी स्टैण्ड हटाने को लेकर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम को देकर अतिक्रमण हटवाएं जाने की मांग किया ।
विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि बिंदकी नगर में अवैध रूप से टैक्सी टैम्पो के स्टैंड व मंदिरों के आसपास अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है ।
अमौली बस अड्डा तहसील रोड स्थित श्री हनुमान मंदिर,नजाही बाजार स्थित श्री हनुमान मंदिर,तहसील रोड पीपल के पास स्थित श्री हनुमान मंदिर, सुमाही बाज़ार स्थित शिव मंदिर व फाटक बाजार स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास के अतिक्रमण को हटाने की मांग किया है ।
ज्ञापन लेते समय उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम ने ज्ञापन देने वाले विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को पालन करवाने के लिए प्रेरित करने,बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने व दूसरों को हेलमेट लगा कर बाइक चलाने के लिए प्रेरित करने को कहा ।
श्री निगम ने कहा कि हेलमेट न लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा । तहसील में भी यह अभियान चलाएंगे । हेलमेट न लगाने में एक हजार रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा ।
इस मौके पर जिला विद्यार्थी प्रमुख हर्षित द्विवेदी,नगर अध्यक्ष नर्मदा सागर शुक्ला, मंदिर प्रमुख स्वामी श्याम नारायण मिश्र निडर,नगर संयोजक प्रियंका गुप्ता,नगर संयोजिका शिवांशी पाण्डेय, सह मंत्री अरविंद कुमार,नगर संयोजक बजरंग दल विकास गौतम,प्रिंस गुप्ता,धीरू,सजल शर्मा,सरिता देवी,डिम्पी शर्मा,आरती शर्मा, प्रगति पाण्डेय,मंजू पाण्डेय, कुलदीप सिंह व ऋषि शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
