बिन्दकी/फतेहपुर । रक्तदान सबसे बड़ा महादान है इसलिए हर व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए ।
यह बात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का स्वयं द्वारा रक्तदान करके शिविर का शुभारंभ करने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी के अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा ।
सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उन्होंने कहा कि समय-समय पर सभी को रक्तदान करते रहना चाहिए क्योंकि यह रक्तदान किसी का जीवन बचा सकता है । इसलिए रक्तदान के इस पुनीत कार्य में सबकी भागीदारी आवश्यक है ।
इस रक्त कोष प्रभारी डॉ जय सिंह ने कहा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 10 लोगों ने रक्तदान किया ।
डाक्टर जय सिंह ने कहा कि निश्चित रूप से रक्तदान करना महा पुण्य कार्य है । सभी से आग्रह है इस समय समय पर रक्तदान अवश्य करें ।
इस मौके पर जनसंपर्क अधिकारी डॉ० पंकज,लैब टेक्नीशियन कमल सिंह,जानकी सिंह,नरेंद्र नाथ पांडेय,सुधीर यादव व मनोज कुमार आदि मौजूद रहे ।
