बिन्दकी/फतेहपुर । मुखबिर की सटीक सूचना पर बिंदकी पुलिस बल ने चोरी कर लाई गई अष्ट धातु से बनी महावीर स्वामी की मूर्ति को आरोपी युवक के पास से बरामद करने में सफलता हासिल किया है । मूर्ति का वजन 3 किलो 640 ग्राम बताया गया है । बरामद मूर्ति की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹5 करोड बताई गई है ।
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रविवार की रात को मुखबिर की सटीक सूचना पर बिंदकी कस्बे के निकट जनता बाईपास के पास से बीते रविवार की रात पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई कर एक युवक नकुल उम्र 20 वर्ष पुत्र स्वर्गीय श्याम भाट निवासी दरबेशाबाद कोतवाली बिंदकी को गिरफ्तार कर उसके पास से भगवान महावीर स्वामी की मूर्ति बरामद की जिसका वजन 3 किलो 640 ग्राम है और लंबाई 7.5 इंच है । मूर्ति की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 5 करोड़ों रुपए बताई जाती है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय पेश किया गया । जानकारी के अनुसार बीती रविवार की रात को बिन्दकी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र श्रीवास्तव,सीनियर सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह,हमराही सिपाही पंकज व सिपाही अजय के साथ रात की गस्त में थे ।
उसी समय मुखबिर से पुलिस को जानकारी मिली कि बिंदकी कस्बे के निकट बाईपास में जनता गांव के निकट एक युवक चोरी से लाई गई अष्टधातु की मूर्ति एक झोला में लिए खड़ा है और कहीं बेचने के लिए जाने की फिराक में खड़ा है । पुलिस के मौके पर पहुंचते ही युवक ने भागने की कोशिश किया जिसे दौड़ाकर पुलिस ने पकड़ लिया । आरोपी युवक नकुल के पास से भगवान महावीर स्वामी की अष्टधातु की मूर्ति बरामद हुई । जिसके तहत पुलिस ने विभिन्न सुसंगत धाराओं में कानूनी कार्रवाई पूरी कर आज सोमवार को न्यायालय में पेश किया ।
