फतेहपुर । श्री सौरभ कुमार वाल्मीकि सदस्य,राज्य स्तरीय सलाहकार समिति उ0प्र0 शासन लखनऊ जनपद फतेहपुर भ्रमण कार्यक्रम के तहत पीडब्ल्यूडी गेस्ट हॉउस में अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना एवं सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के सम्बंध में समीक्षा बैठक में सम्पन्न हुई ।
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 50 हजार की आबादी के 62 दलित ग्रामो को चिन्हित किया गया है । जिसका 18 ग्रामो का आगणन शासन को भेजा गया है अवशेष ग्रामो का वी0डी0पी0 की फीडिंग कराने के निर्देश दिये । उन्होंने कहा कि कार्य को सुचारू रूप से करने के लिए ग्राम एवं जिला स्तर पर बैठके कराये और सफ़ाई कर्मियों के क्लेम आदि समय से दिए जाएं किसी प्रकार की समस्या न आने पाए । उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत बनाये गए शौचालय,मृदा स्वास्थ्य कार्ड,किसान सम्मान निधि,उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन,सौभाग्य योजना के तहत ग्रामो में विद्युत कनेक्शन,अमृत योजना,जल जीवन मिशन आदि की भी समीक्षा की । उन्होंने कहा कि पात्र दलितों को शासकीय योजनाओ से लाभान्वित किया जाए ।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), सिडको अधिकारी, डी0पी0आर0ओ0,जल निगम अधिशासी अभियंता,जिला पूर्ति अधिकारी, अधिशाषी अभियंता सिचाई, विद्युत अधिशाषी अभियंता, समस्त मंडी सचिव व समस्त नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी,सी0एम0ओ0 आदि उपस्थित रहे ।
