फतेहपुर । बिंदकी तहसील के ग्राम उसरहखेड़ा निवासी प्रभात वर्मा पुत्र राजेश बाबू का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित “सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा- 2020” में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक (ग्रुप -ए) के मृदा रसायन शाखा में हुआ है ।
प्रभात वर्मा की शुरुआती शिक्षा गोविन्दे राय जूनियर हाई स्कूल उसरहखेड़ा से आठवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद, इंटरमीडिएट (कृषि) कानपुर देहात तथा बीएससी (कृषि) और एमएससी (कृषि) की उपाधि चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर से हासिल किया ।
प्रभात के बड़े भाई विनीत वर्मा ने बताया कि प्रभात वर्तमान में गन्ना पर्यवेक्षक के पद पर बहराइच जनपद में तैनात है । इनके सफलता से गांव और परिवार में खुशी की लहर है ।
