फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना असोथर पुलिस ने आज एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज थाना असोथर प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव मय हमराही के द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 77/2022 धारा 302 भादवि0 से संबंधित अभियुक्त शिव बरन उम्र करीब 70 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामसेवक निवासी ग्राम सरवल थाना असोथर फतेहपुर को ग्राम सरवल से गिरफ़्तार कर न्यायालय में पेश किया ।
