फतेहपुर । भाजपा विधायक की पहल से आखिर देवमई ब्लाक मुख्यालय से आज सीएनजी बसों का आज से संचालन शुरू हो गया । आज सुबह साढ़े सात बजे यहां से चार यात्रियों ने कानपुर की यात्रा कर शुभारंभ किया ।

ज्ञातव्य है कि रामादेवी कानपुर नगर से भैसौली तक चल रही सीएनजी बस सेवा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के प्रयास से देवमई ब्लाकमुख्यालय तक बढ़ा दिया गया है । अभिषेक अवस्थी ने बताया कि क्षेत्रवासियों की मांग पर विगत तीन हफ्ते पूर्व जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने एक पत्र द्वारा इस बस सेवा को भैसौली से बढाकर देवमई ब्लॉक मुख्यालय तक करने के लिए रोडवेज के आर एम से मांग किया था । विधायक की पहल पर आज देवमई से रामादेवी कानपुर के लिए पहली बार बस सुबह 7:30 पर रवाना हुई । जिसमें कुल 4 लोगों ने टिकट लेकर देवमई से यात्रा प्रारंभ की। ब्लाक मुख्यालय देवमई से सीएनजी बस के संचालन पर क्षेत्रीय लोगों ने जहां खुशी जाहिर कियाहै चेहरों वही जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है ।
सीएनजी बस संचालन के शुभारंभ पर ग्राम प्रधान दिनेश पासवान,अभिषेक अवस्थी,मनीष गुप्ता,आदित्य शुक्ला,नरेश गुप्ता सहित देवमई व क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे ।
