फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज खखरेरु पुलिस ने एक पाक्सो एक्ट के अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।
खखरेरू थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आज उपनिरीक्षक देवी दयाल वर्मा व हेड कांस्टेबल हरिभूषण सिंह ने पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त राजेश कुमार उम्र 21 वर्ष पुत्र चंदनलाल पासवान निवासी राईपुर थाना खखरेरु को एक पंचर की दूकान पनिहा बाबा वहद गुरसंडी से आज सुबह लगभग 08 बजे गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया है ।
