फतेहपुर । देवमई विकास खंड सभागार में पीआरडी की ओर से युवक मंगल दल व महिला मंगल दलों को सशक्त करने और खेल कूद प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से खेलकूद सामग्री किट का वितरण किया गया ।

आज शुक्रवार को ब्लाक देवमई सभागार में आयेाजित किए गए एक कार्यक्रम में ब्लाक क्षेत्र के गठित 13 युवक मंगल दल और 20 महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन के रूप में दो बॉलीवाल,एक नेट,दो फुटवाल हवा भरने का पंप,चेस्ट स्पेंडर,इनफ्लेटर आदि का खेल कूद सामग्री किट प्रदान किया गया ।
पीआरडी के प्रभारी बीरेंद्र तिवारी ने बताया कि शासन की ओर से युवक मंगल दलों को सक्रिय किए जाने के निर्देश दिए गए है । जिसके तहत उन्हें सक्रिय किया जा रहा है। उन्होंने आशा जताई है कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को युवक मंगल दल फुटवाल और बॉलीवाल जैसे खेलों में निखारने में आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे ।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तमाम खेलकूद प्रतिभाएं हैं । इसके बाद भी उन्हें आगे बढ़ने का अवसर नहीं मिल पा रहा है । इसलिए गांव में भी खेलों के आयोजन को महत्ता मिलनी चाहिए । इसी उद्देश्य से सरकार की ओर से पहल की जा रही है ।
इस मौके कंपनी कमांडर मुन्नालाल विश्वकर्मा,देवमई प्रधान दिनेश पासवान,अभिषेक शर्मा,मनीष गुप्ता,बाबूराम, ज्योति, जयकरण कश्यप,छत्रपाल आदि लोग मौजूद रहे ।
