कानपुर । प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय कानपुर में आज रोजगार मेले का आयोजन किया गया । मेले में पांच कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
यह जानकारी प्रभारी अधिकारी रोजगार मेला सुश्री इतिशा जैन ने दी ।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में कुल 381 अभ्यर्थी शामिल हुए जिनमें जिनमें से 121 अभ्यर्थी चयनित किए गए ।
उन्होंने बताया कि आज के मेले में सुपरक्लाउड प्राइवेट लिमिटेड कानपुर में 06,वेलस्पन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुजरात में 38,ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल एंड आयुर्वैदिक प्राइवेट लिमिटेड में 39,एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में 32 तथा यशिका फैसिलिटी एंड मैन पावर सलूशन में 6 अभ्यार्थी चयनित किए गए ।
