कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत इन दिनों चोरी,लूट जैसी घटनाएं थमने का नाम नही ले पा रही है ।
वही शुक्रवार की शाम वैदिक डेयरी व जवोहर नवोदय विद्यालय सरसौल के सामने खाली पड़ी जमीन के पास रात्रि करीब 9 बजे महाराजपुर पुलिस टीम द्वारा चोरी की सरिया सहित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
बता दे महाराजपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन पाताल के चलते एक बड़ी कार्यवाही की गई है ।
बताते चलें कि महाराजपुर क्षेत्र के सरसौल कस्बे में नवोदय नगर के पास चोरी की सरिया खरीद-फरोख्त करने वाले एक गिरोह का महाराजपुर पुलिस द्वारा भंडाफोड़ किया गया तथा गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया मिली जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष महाराजपुर सतीश सिंह राठौर ने बताया कि अपराधियों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ अभियान के अनुपालन में रामेंद्र सिंह उर्फ मंगल सिंह पुत्र ओमप्रकाश उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम नसडा को 2 टन 6 कुंतल सरिया के साथ पकड़ा गया है ।
महाराजपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा बताया गया है कि वह नेशनल हाईवे से गुजरने वाले ट्रकों से चोरी की सरिया कम दामों में खरीद कर उसको मार्केट रेट से बेचते थे । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची महाराजपुर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
