फतेहपुर । जिला दिव्यागजन सशक्तीकरण अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि “विश्व दिव्यांग दिवस” के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 03 दिसम्बर को दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं को विभिन्न श्रेणी के राज्य स्तरीय पुरस्कार दिये जाते हैं । जिसके निमित्त विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली 2017 प्रख्यापित की गयी है ।
राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 के अन्तर्गत पुरस्कार हेतु निम्नानुसार श्रेणिया निर्धारित है ।
– दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार ।
– दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेन्सी के लिए सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार ।
– दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार ।
– प्रेरणास्त्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार ।
– दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पादन विकास के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार ।
– दिव्यांगजन हेतु “बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार ।
– दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार ।
– सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक /बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार ।
– सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार ।
– दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार ।
– सर्वश्रेष्ठ दिव्याग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार ।
दिव्यांगजन सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार ।
राज्य पुरस्कार से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी तथा आवेदन पत्रों के निर्धारित प्रारूप विभाग की वेबसाईट htt://uphwd.gov.in पर उपलब्ध है । निर्धारित श्रेणियों के पुरस्कार से सम्बन्धित अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी फतेहपुर कक्ष संख्या -24,विकास भवन फतेहपुर में 15 जुलाई2022 तक आमंत्रित किये जायेंगे ।
