कानपुर । सरसौल कस्बा में पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में तहसील के पत्रकारों ने संगोष्ठी का आयोजन किया गया । सोमवार को सरसौल कस्बा में हिंदी पत्रकारिता दिवस के शुभ अवसर पर श्री गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा पर माल्यर्पण करके संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए महाराजपुर थानाध्यक्ष सतीश सिंह राठौर ने समस्त क्षेत्रवासियों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं भेंट की । उन्होंने अपने संबोधन में कहाकि आज ही के दिन यानि 30 मई 1826 को कलकत्ता (कोलकाता) से पहला हिंदी अखबार उदन्त मार्तण्ड निकाला गया था । लेकिन आर्थिक तंगी के कारण इसे डेढ़ साल बाद ही बंद करना पड़ा । उदन्त मार्तण्ड अखबार के संपादक पंडित जुगल किशोक शुक्ल थे ।
कार्यक्रम में प्रमुख से सतीश सिंह राठौर थानाध्यक्ष महाराजपुर ,पवन तिवारी सरसौल चौकी इंचार्ज,पवन कुमार उपनिरीक्षक, सूर्यकुमार मिश्रा अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, धीरपाल सिंह वरिष्ठ पत्रकार,सत्यार्थ विक्रम श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार सहित समस्त पत्रकार साथी उपस्थित रहे ।
