बिन्दकी/फतेहपुर । पूरे जनपद में आज बट सावित्री अमावस्या के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने सोलह सिंगार करके अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए वट वृक्ष की पूजा विधि विधान से किया । इसके पूर्व महिलाओं ने सोमवती अमावस्या भी होने के कारण पीपल वृक्ष की पूजा करके उसकी परिक्रमा कर यथा शक्ति दान देकर समाज की कुशलता की कामना की । बिंदकी नगर के विभिन्न स्थानों के अलावा खजुहा,बकेवर,हरदासपुर,देवमई सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों स्थानों पर वट वृक्ष की पूजा अर्चना परंपरागत ढंग से की गई ।
आज सोमवार को नगर के विभिन्न स्थानों पर वट वृक्ष की पूजा अर्चना की गई । सुबह से ही महिलाओं में उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा था । सुहागिन महिलाओं ने सोलह श्रृंगार किया और नजदीक के वट वृक्ष के पास पहुंची वहां पर विधि विधान परंपरागत ढंग से पूजा अर्चना किया और वट वृक्ष में धागा बांधा लोगों में विश्वास माना जाता है की वट वृक्ष की पूजा से महिलाओं के पति की आयु लंबी होती है । इसीलिए महिलाओं ने पूजा अर्चना की नगर के ललौली रोड कुंवरपुर रोड महा रहा रोड मुगल रोड के अलावा आसपास के तमाम गांव में वट वृक्ष की पूजा अर्चना की गई । भाजपा जिला मंत्री महिला मोर्चा संगीता तिवारी,शारदा शुक्ला,चेतना सिंह व शिक्षक अंजू बाजपेई ने बताया कि पति की लंबी आयु की कामना के चलते वट वृक्ष की पूजा अर्चना की जाती है ।
