फतेहपुर । भाकियू ने अपनी 13 सूत्रीय मांग को लेकर एक किसान पंचायत किया । पंचायत में कहा गया कि यदि उनकी सभी मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो यूनियन के लोग चुप बैठने वाले नहीं है सड़कों पर उतर कर ईट से ईट बजाने का काम करेंगे । किसान यूनियन की पंचायत में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
गुरुवार को बिंदकी नगर के ललौली रोड फरीदपुर मोड में सोसाइटी परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की एक पंचायत हुई । जिसमें किसान नेताओं ने 13 सूत्री मांग उठाई जिसमें कहा गया कि जिले की जर्जर सड़कों को तत्काल रुप से बनवाने का काम किया जाए । किसानों को कम से कम 18 घंटे निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति की जाए। जनपद के सरकारी हैंडपंप तथा सरकारी नलकूप बनवाने का काम किया जाए । यह भी मांग की गई कि कल्याणपुर के हाईवे में आवागमन हेतु अंडर पास बनवाया जाए । यूनियन के नेताओं ने कहा नहर में समय से पानी की व्यवस्था की जाए । होम डिलीवरी के नाम पर गैस कनेक्शन धारकों से अवैध वसूली बंद की जाए ।
किसान यूनियन के नेताओं ने पंचायत में स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि यदि उनकी सभी मांगे पूरी न की गई तो वह चुप बैठने वाले नहीं है आने वाले समय में शीघ्र सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे और ईट से ईट बजाने का काम करेंगे ।
इस मौके पर यूनियन के मलवा ब्लाक अध्यक्ष जय सिंह यादव,रामसहाय पटेल,अशोक उत्तम एडवोकेट,नवल सिंह पटेल,अजीत उत्तम,कुलवंत सिंह पटेल,देवीदयाल पटेल, दिनेश शुक्ला,कप्तान यादव,राहुल उमराव ,जितेन त्रिपाठी, अखिलेश सिंह, सिवा, रोहित पटेल ,ममता गुप्ता, प्रियंका देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
