कानपुर । वाणिज्य कर विभाग (SGST) कानपुर में आज वरिष्ठ सहायक योगेंद्र श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । समारोह में अपर आयुक्त ग्रेड 1 जी.एस. बौनाल ने माल्यार्पण कर योगेंद्र श्रीवास्तव का स्वागत किया ।
कार्यक्रम का संचालन मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के जोनमंत्री अंकुर श्रीवास्तव ने किया मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के जोन अध्यक्ष रोहित तिवारी जिलामंत्री शोभित अग्रवाल व सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने माल्यार्पण करते हुए उपहार भेंट किये व बधाई दी एवं एसोसिएशन के सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को अपर आयुक्त ग्रेड 1 जी.एस. बौनाल ने शपथ ग्रहण करवाई,सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के जोन अध्यक्ष रोहित तिवारी, जोनमंत्री अंकुर श्रीवास्तव,जिलाध्यक्ष मनीष शर्मा जिलामंत्री शोभित अग्रवाल व सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी ।
इस अवसर पर अपर आयुक्त ग्रेड 1 जी.एस. बौनाल,ज्ञानेश त्रिपाठी,संजय श्रीवास्तव,एसोसिएशन के जोन अध्यक्ष रोहित तिवारी,जोनमंत्री अंकुर श्रीवास्तव,जिलाध्यक्ष मनीष शर्मा,जिला मंत्री शोभित अग्रवाल,विवेक कुमार,श्रीकृष्ण तिवारी,दीपक शर्मा,अजीत वर्मा,विनीत द्विवेदी,आनंद पाण्डेय,के एल सरोज, अखिलेश वर्मा,देव प्रकाश,श्याम गुप्ता,ओम गुप्ता,अतुल शर्मा ,जयंत सोनवानी,दुर्गा यादव,तुषार श्रीवास्तव, सौरभ मिश्रा, मो0 इकबाल,संदीप सिंह,रुचिकीर्ति,शिवानी त्रिपाठी, विनीता कमल,सोनल लिलानी,आशा श्रीवास्तव,समता अग्रवाल, संदीपा मिश्रा, राजेश पटेल, योगेंद्र कुमार, हंस कुमार, आलोक दुबे आदि कर्मचारी उपस्थित रहें ।
