कानपुर । आज नेहरू युवा केन्द्र कानपुर नगर नमामि गंगे (युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक सरसौल राधा मोहन तिवारी के नेतृत्व में सरसौल ब्लॉक के अंतर्गत व्रक्षा रोपण एवं जागरूकता रैली निकाली गई ।
राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक राधा मोहन तिवारी ने बताया कि आज विकास खण्ड सरसौल के अंतर्गत चौकी सुनहैला एवं गंगा किनारे बसे गांव नजफगढ़ एवम दिबियापुर में व्रक्षा रोपण किया गया है तथा लोगो को व्रक्षा रोपण के लिए जागरूक भी किया गया भाजपा जिला पंचायत सदस्य सिकाठिया कमलेश निषाद ने बताया कि हम सब को व्रक्ष जरूर लगाना चाहिए । इस बढ़ते प्रदूषण के दौर में व्रक्षा रोपण बहुत ही जरूरी है ।
इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य भाजपा कमलेश निषाद चौकी प्रभारी सुनहैला मनोज कुमार राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक ब्लॉक सरसौल राधा मोहन तिवारी एवं ब्लॉक सरसौल के युवा मंडल अध्यक्ष रामशंकर तिवारी,रुद्रराम,राजेश त्रिपाठी, सूरज पांडेय,चित्रांश आदि युवा उपस्थित रहे ।
