असोथर/फतेहपुर । शांति सुरक्षा कायम रखने के उद्देश्य से आज असोथर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव की उपस्थिति में क्षेत्रीय धर्म गुरुओं व मौलवी के साथ बैठक की गई ।
आज हुई बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने धर्म गुरुओं व मौलवी से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल कर क्षेत्र में शांति सुरक्षा बनाए रखने के लिए अपील किया ।
थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा की गई अपील पर धर्म गुरुओं व मौलवी ने पूर्ण रुप से सहयोग करने का आश्वासन दिया ।
