फतेहपुर । जिला कृषि अधिकारी फतेहपुर श्री बृजेश सिंह ने बताया कि कृषक भाईयो को सूचित किया जाता है कि जनपद में प्रत्येक विकास खंड स्तर पर स्थापित राजकीय कृषि बीज भंडारो पर पन्त-24,नरेन्द्र- 2065,एचयूआर-917, शुआट्स-2 एवं एमटीयू-7029 प्रजातियों के 569.00 कुन्तल प्रमाणित एवं आधारीय धान बीज उपलब्ध हो गया है ।
धान मोटा के प्रमाणित एवं आधारीय बीज की विक्रय डर क्रमशः 3555.00 रुपये एवं 3745.00 रुपये प्रति कुन्तल, महीन प्रजाति(शुआट्स-2) का विक्रय डर 4 क्रमशः 3581.00 एवं 3777.00 रुपये प्रति कुन्तल तथा बासमती प्रजाति (एचयूआर-917) का विक्रय डर क्रमशः 5305.00 एवं 5495.00 प्रति कुन्तल निर्धारित है । धान की 10 वर्ष के अन्दर की अधिसूचित प्रजातियों पर 1000.00रुपये प्रति कुन्तल की दर से अनुदान अनुमन्य है । अनुदान की धनराशि का भुगतान डीबीटी के माध्यम से सीधे कृषकों के बैंक खाता में हस्तांतरित किया जाएगा । धान बीज का वितरण प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर किया जा रहा है ।
जनपद के पंजीकृत कृषक संबंधित विकास खंड के बीज गोदाम से बीज प्राप्त कर सकते है । साथ ही संकर बीजो का वितरण बीज गोदाम पर निर्धारित कम्पनियों द्वारा स्टॉल लगाकर किया जा रहा है । इच्छुक कृषक स्टॉल से निर्धारित प्रजातियों के संकर बीज प्राप्त कर सकते है । बीज प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई होने पर तहसील स्तर पर उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी एवं जिला स्तर पर जिला कृषि अधिकारी/उप कृषि निदेशक से सम्पर्क करें ।
