फतेहपुर । देवमई विकास खंड के सभागार में मंगलवार को एसआइएस ग्रुप की ओर से रोजगार कैम्प का आयोजन किया गया । जिसमें सुरक्षा जवान के रिक्त पदों पर भर्ती की गई ।
एसआइएस ग्रुप की ओर से आए अधिकारी बालकेश कुमार ने बताया कि फतेहपुर जनपद के सभी ब्लॉकों पर कैंप लगाकर भर्ती की जा रही है । इसी क्रम में देवमई ब्लॉक में आज भर्ती के लिए आए 80 लड़कों में से 35 लड़कों का चयन हुआ ।
उन्होंने बताया कि चयनित युवको का एक माह का प्रशिक्षण लखनऊ में होगा उसके उपरांत इन युवाओं की पोस्टिंग सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में की जाएगी और ₹12000 से ₹18000 प्रति माह वेतन का भुगतान किया जाएगा । साथ ही नियमानुसार वेतन व अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी । उन्होंने बताया कि कल दिनांक 8 जून को भिठौरा व खजुहा ब्लाक में कैंप लगेगा । भर्ती देखने आए युवाओं में जोश दिखा व नियुक्त युवाओं के चेहरों पर खुशी की झलक साफ देखी जा सकती थी ।
इस मौके पर एसआईएस ग्रुप के अधिकारी बालकेस कुमार व सहायक रोहित कुमार मौजूद रहे ।
