फतेहपुर । पोस्टमार्टम के समय में बदलाव किए जाने की मांग युवा विकास समिति फतेहपुर ने जन हित में किया है ।
युवा विकास समिति द्वारा जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद के पोस्टमार्टम हाउस में शवों का पोस्टमार्टम दोपहर 2 बजे के बाद किया जाता है । जिससे शवों के वारिसों को चिलचिलाती धूप में परेशानियों का सामना करना पड़ता है । कुछ अन्य जनपदों में पोस्टमार्टम सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक किया जाता है । रात हो जाने पर वैसे भी पोस्टमार्टम नहीं होना चाहिए ।
पोस्टमार्टम का समय सुबह 9 बजे से किया जाना जाना जनहित में है ।
ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र,प्रवक्ता आलोक गौड, मेराज खान, संजय दत्त द्विवेदी, प्रेम प्रकाश तिवारी, अली मोहम्मद,रफीक व सुशील आदि शामिल हैं ।
