बिन्दकी/फतेहपुर । पड़ रही भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए आज बिंदकी अधिवक्ता संघ की ओर से तहसील कैम्पस में शर्बत वितरण किया गया ।
शर्बत वितरण में उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान,महामंत्री राम नारायण अग्निहोत्री,अधिवक्ता शैलेन्द्र अग्निहोत्री,अरुण द्विवेदी व पंकज कुमार आदि ने प्रमुख रूप से अपनी सहभागिता की । इस मौके पर अधिवक्ताओं व मुवक्किलों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शर्बत पीकर अपनी प्यास बुझाई । उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम ने शर्बत वितरण करने के लिए अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया ।
