– केंद्रीय मंत्री तथा 2 विधायकों ने 80 गर्भवती महिलाओं को दिया पौष्टिक आहार ।
बिन्दकी/फतेहपुर । केंद्र व राज्य सरकार की मानता है कि लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिले । यह बात केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कही । नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मात्र तो दिवस के मौके पर 80 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार वितरण कार्यक्रम के दौरान कहा ।
उन्होंने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं हुई हैं और सरकार का लगातार प्रयास है कि और भी बेहतर सेवाएं हो जिससे मरीजों को लाभ मिल सके ।
पूर्व मंत्री तथा जहानाबाद वर्तमान विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि स्थानीय सरकारी अस्पतालों में अभी स्वास्थ्य सेवाओं में और बढ़ोतरी किए जाने की आवश्यकता है जिससे मरीजों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके ।
इस मौके पर पूर्व मंत्री तथा बिन्दकी क्षेत्र के विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने कहा कि अब सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बिंदकी रिफर सेंटर नहीं बनने पाएगा ।
उन्होंने कहा कि ज्यादातर मामलों में मरीजों को तुरंत रिफर करने का काम किया जाता है । यह अच्छी बात नहीं है मरीजों को ठीक से देखा जाए उनका इलाज किया जाए और ठीक करने का पूरा प्रयास किया जाए यदि इसके बाद भी आवश्यकता हो तो रेफर किया जाए । विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने कहा कि हालांकि वर्तमान अधीक्षक डॉ० धर्मेंद्र सिंह के आने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होना शुरू हो गई है ।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी बिन्दकी अवधेश कुमार निगम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेन्द्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ० धर्मेंद्र सिंह के अलावा बीजेपी नेता वीरेंद्र दुबे, मधुराज विश्वकर्मा,नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मुन्ना लाल सोनकर,कैलाश नारायण शर्मा,बलराम सिंह चौहान,ऋषिराज सिंह,दीवान सिंह,सभासद राम जी गुप्ता,बबलू शर्मा ,अतुल द्विवेदी ,नरेंद्र शर्मा,संगीता तिवारी,स्वाति ओमर,गुलजारी यादव सोमवति निषाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
