बिन्दकी/फतेहपुर । केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति है । जिला उद्योग व्यापार मंडल की बिंदकी तहसील इकाई महिला मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई ।
उन्होंने कहा कि अब महिलाएं भी व्यापार में आगे आए हैं ।उन्हें अपना संगठन मजबूत करना चाहिए ताकि उनके साथ नैना हो सके अधिकारी या अन्य कोई परेशान ना कर सके । उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया और कहा आज महिलाएं किसी से भी पीछे नहीं है ।
आज गुरुवार को बिन्दकी नगर के कुंवरपुर रोड स्थित स्वागत वाटिका में जिला उद्योग व्यापार मंडल द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें जिला उद्योग व्यापार मंडल की बिन्दकी तहसील महिला इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों अध्यक्ष शशी पटेल महामंत्री सुनीता पटेल उपाध्यक्ष मंजू साहू तथा मन्नू बेगम तथा मंत्री पद के पदाधिकारी सीता गुप्ता सुनीता देवी सुनीला देवी मीरा देवी तथा सीमा साहू को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने शपथ दिलाई ।
इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक प्रकाश दुबे ने कहा कि उद्योग व्यापार मंडल का संगठन लगातार ताकतवर होता जा रहा है । इसी के चलते व्यापारियों में एकजुटता आई है । अब व्यापारी अन्याय बर्दाश्त करने वाला नहीं है ।
इस मौके पर जिला उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता के अलावा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रन्नो गुप्ता ,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला मंत्री संगीता तिवारी के अलावा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा गोविंद बाबू टाटा गोरेलाल गुप्ता नंदकिशोर गुप्ता गुरुजी बीजेपी नेता राम प्रताप सिंह गौतम नरेंद्र मिश्र व्यापारी सफी अहमद आदि लोग मौजूद रहे ।
