कानपुर । सरसौल विकास खण्ड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न हुआ । आज दिनांक 10/062022 दिन शुक्रवार को सरसौल ब्लाक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह योजना के तहत शुभ मुर्हूत में 48 जोड़ो का विवाह सम्पन्न कराया गया । सरसौल विकास खण्ड से 28 व भीतरगांव विकास खण्ड से 20 जोड़ो ने ब्लाक परिसर में वैवाहिक रस्मों को निभाया । कार्यक्रम में मुख्य में आए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद दिया ।

महेश त्रिवेदी बीजेपी विधायक ने नवदंपतियों को सुखी रहने का आशीर्वाद दिया ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना , बीजेपी विधायक महेश त्रिवेदी उप जिलाधिकारी नरवल आयुष चौधरी,ब्लाक प्रमुख सरसौल डॉ विजय रत्ना सिंह खंड विकास अधिकारी सरसौल,प्रवीना शुक्ला,जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ प्रज्ञा पांडेय,सुरेन्द्र अवस्थी,राहुल सिंह तोमर ,विनय मिश्र, रानू शुक्ल, शिवम सिंह गौर, रमेश कुशवाहा,
रामकुमार उर्फ देवगौड़ा ग्राम प्रधान सरसौल, संजय सिंह सहित समस्त सम्मानित गणमान्य उपस्थित रहे. ।
