फतेहपुर । जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे के कुशल मार्ग निर्देशन में आज जनपद के समस्त विकास खंडों एवं नगर पालिका/नगर पंचायत में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में 232 जोड़ो का विवाह एवं 03 जोड़े का निकाह कुल-235 जोड़ो का विवाह/निकाह सम्पन्न हुआ ।


सामूहिक विवाह में जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद एवं वैवाहिक सामग्री का वितरण किया गया । प्रत्येक जोड़े को शासकीय उपहार के रूप में चांदी बिछिया,पायल,कुकर,डिनर सेट,वर बधू को वस्त्र,मोबाइल सेट वितरित किये गए ।
हंसवा, भिटौरा व तेलियानी में 70
विकास खंड हसवा-16,भिटौरा-25,तेलियानी-15 एवं नगर पालिका परिषद फतेहपुर में 12 कुल 70 जोड़ो का विवाह/निकाह विकास खंड भिटौरा परिसर में ब्लाक प्रमुख हसवा श्री विकास पासवान,भिटौरा श्री अमित तिवारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी,जिला प्रोबेशन अधिकारी,खंड विकास अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।
हथगाम,ऐरायां में 33
विकास खंड हथगाम-16, ऐराया-17 कुल 33 जोड़ो का विवाह/निकाह विकास खण्ड ऐराया परिसर में विधायक हुसेनगंज श्रीमती ऊषा मौर्या,श्री अनुज प्रताप सिंह ब्लाक प्रमुख ऐराया,क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक खागा,खण्ड विकास अधिकारी ऐराया की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।
मलवां खजुहा व बिन्दकी में 32
विकास खंड मलवां-15,खजुहा-15 एवं नगर पालिका परिषद बिन्दकी-02 कुल 32 जोड़ो का विवाह/निकाह विकास खंड परिसर मलवां में विधायक बिन्दकी श्री जय कुमार सिंह , श्रीमती शशी सिंह ब्लाक प्रमुख मलवा,परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, खण्ड विकास अधिकारी खजुहा,मलवां की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।
विजयीपुर,धाता व खागा में 36
विकास खंड विजयीपुर-17, धाता-15 एवं नगर पंचायत खागा-04 कुल 36 जोड़ो का विवाह/निकाह विकास खंड विजयीपुर परिसर में अध्यक्ष जिला पंचायत श्री अभय प्रताप सिंह,विधायक खागा श्रीमती कृष्णा पासवान, श्रीमती नेहा तिवारी ब्लाक प्रमुख विजयीपुर, श्रीमती गीता सिंह,चेयरमैन नगर पंचायत खागा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ,खण्ड विकास अधिकारी धाता, विजयीपुर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।
असोथर व बहुआ में 34
विकास खंड असोथर-12, बहुआ-17,नगर पंचायत असोथर -05 कुल 34 जोड़ो का विवाह/निकाह जनता इण्टर कालेज गाजीपुर बहुआ में श्री विकास गुप्ता विधायक अयाहशाह, मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश, उपायुक्त स्वरोजगार ,उपायुक्त मनरेगा, खण्ड विकास अधिकारी बहुआ, सहायक विकास अधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।
अमौली व देवमई 30 में
विकास खंड अमौली-15,देवमयी-15 कुल 30 विवाह/निकाह वृन्दावन गार्डेन अमौली में विधायक जहानाबाद श्री राजेन्द्र सिंह पटेल,श्रीमती सुशीला सिंह ब्लाक प्रमुख अमौली,उपजिलाधिका -री बिन्दकी,उप निदेशक कृषि, खण्ड विकास अधिकारी अमौली,देवमयी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।
