फतेहपुर । महात्मा गांधी सभागार कलक्ट्रेट फतेहपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य सुविधाओं को चिकित्सकगण आपस मे समन्वय बनाकर जनमानस में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए । स्वास्थ्य सुविधाओं के कार्य मे लापरवाही/शिथिलता क्षम्य नही होगी । उन्होंने स्वास्थ्य के सभी पैरामीटरों पर बिंदुवार गहनता पूर्वक समीक्षा किया । पिछले बैठक के कार्यवाही की पुष्टि की,102 व 108एम्बुलेंस की सुविधाओ को नागरिको को उपलब्ध कराये ।
जनपद में जिन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के क्षेत्र में 108 नई एम्बुलेंस दी गयी उनको क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा शुभारंभ/हरी झंडी दिखाई जाय ।
ग्राम स्वास्थ्य पोषण मिशन दिवस में गर्भवती महिलाओं की सभी स्वास्थ सम्बंधित जाच किया जाय । इसका रजिस्टर बनाकर किसी महिला को स्वास्थ्य रहने व सुरक्षित प्रसव के लिए क्या-क्या दिया जाना है । उसकी परस्पर निगरानी करते हुए सभी अनुमन्य सुविधाये उपलब्ध करा,विशेषकर एनीमिया ग्रसित,हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं देने के साथ खाने पीने के बारे भी जागरूक करे ।
महिलाओं को प्रसव के लिए फोन कर बुलाये । बच्चों/गर्भवती महिलाओं को ससमय टीकाकरण कराये। प्रत्येक माह प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में प्रसव से होने वाले मृत्यु दर का प्रमाण पत्र लेने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिये ।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना गोल्डेन कार्ड के लाभार्थियों को क्लेम दिलाने में कोई लापरवाही न बरतें । धाता स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के कार्य मे शिथिलता पाये जाने पर चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य मे शीघ्रता से प्रगति लाये अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहे । दवाईयों की उपलब्धता ,एम्बुलेंस,संस्थागत प्रसव,टीकाकरण के बारे सभी बिदुओं की बिन्दुवार गहनता से समीक्षा किया । जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को समय से राशि उपलब्ध कराने के निर्देश प्रभारी चिकित्सा अधिकारियो को दिये ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 राजेन्द्र सिंह,सीएमएस महिला डॉ0 रेखा रानी,डीपीएम सहित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व सम्बंधित उपस्थित रहे ।
