फतेहपुर । आज संपूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली नगर पर जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा जनसमस्याओं को सुना गया एवं समयबद्ध,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर,क्षेत्राधिकारी नगर,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
इसी प्रकार जनपद के अन्य सभी थानों में संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन कर जनसमस्याओं को सुना गया ।
