फतेहपुर । विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक गुट की बैठक हुई । इसमें यूनियन के नेताओं ने कहा बार-बार समस्याओं को लेकर सिर्फ आश्वासन मिलता है लेकिन समस्याएं हल नहीं होती है । बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि जल्द समस्याएं हल नहीं की गई तो यूनियन के लोग चुप बैठने वाले नहीं हैं सड़कों पर उतर कर ईट से ईट बजाने का काम करेंगे ।
आज शनिवार को मलवा ब्लाक क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट की एक आवश्यक बैठक हुई । यूनियन के तहसील प्रचार मंत्री सुखी राम ने कहा की बार-बार समस्याओं को लेकर सिर्फ आश्वासन मिलता है समस्याएं हल नहीं की जाती हैं यही हाल रहा तो किसान चुप बैठने वाला नहीं है सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने का काम करेगा और ईट से ईट बजा देगा ।
उन्होंने कहा की पात्र लोगों को आवास नहीं मिल रहे ।शौचालय नहीं मिल रहे । इतना ही नहीं बिजली के तार जर्जर हो गए हैं आए दिन टूट कर गिरते हैं । विद्युत आपूर्ति ठप रहती है वही कभी-कभी यह जानलेवा भी साबित होते हैं ।उन्होंने कहा 12 वर्ष से बाईपास अधूरा पड़ा है । लेकिन अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है । महज 100 मीटर का अधूरा बाईपास शासन प्रशासन नहीं बनवा सका । उन्होंने कहा काशीराम कॉलोनी में तमाम अपात्र लोग अवैध रूप से रह रहे हैं । ऐसे लोगों को कालोनी से बाहर करना चाहिए ।उन्होंने कहा बिंदकी से भवानीपुर तक का मार्ग जगह-जगह टूट गया है । गहरे गड्ढे हैं दुर्घटनाएं होती हैं । लेकिन शासन प्रशासन इस मामले में भी कोई ध्यान नहीं दे रहा ।
इस मौके पर तहसील प्रचार मंत्री सुखीराम,मलवा ब्लाक अध्यक्ष छोटे लाल सोनकर,खजुहा ब्लाक अध्यक्ष राकेश कुमार ,बिंदकी नगर अध्यक्ष देवदत्त गिरी महामंत्री जगदीश ,यूनियन के नेता मिथिलेश व मलखान सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
