फतेहपुर । ज़िलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह ने सयुक्त रूप से थाना समाधान दिवस में कोतवाली सदर में फरियादियों की जन शिकायतें सुन मौके पर निस्तारण भी किया तथा मातहतों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण करने हेतु सख्त निर्देश दिए ।

उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस पर राजस्व कर्मी व पुलिस विभाग आपस मे समन्वय बनाकर शिकायतों का निस्तारण तत्परता से करें । जन शिकायतों के मामले में जरूरत के मुताबिक मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण कराये । सभी राजस्व कर्मी अपने अपने क्षेत्र के शिकायत रजिस्टर में शिकायतों को दर्ज करें और शीघ्र उसका निस्तारण गुणवत्तापूर्ण करें । उन्होंने कहा कि यदि राजस्व कर्मियों को कहीं भी पुलिस बल की जरूरत पड़ती है तो वह तत्काल थाने से पुलिस बल लेकर मौके पर जाकर प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त जन शिकायतों का निस्तारण करें ।
थाना परिक्षेत्र में आने वाले राजस्व निरीक्षक व लेखपाल थाना समाधान दिवस में शत प्रतिशत उपस्थित रहने के निर्देश उपजिलाधिकारी सदर को दिये । आज कोतवाली सदर में थाना समाधान दिवस में 04 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए ।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर श्री नन्द प्रकाश मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर डीसी मिश्र,राजस्व कर्मी एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे ।
