बिन्दकी/फतेहपुर । कोतवाली परिसर में आयोजित थाना दिवस में अपर जिलाधिकारी तथा अपर पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनी कुल 8 समस्याएं आई जिनमें 4 का मौके पर निस्तारण किया गया । इस मौके पर एडीएम विनय कुमार पाठक ने कहा कि जो भी समस्याएं आएं संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी गंभीरता से लेकर समस्याओं का हल करने का काम करें ।
शनिवार को बिंदकी नगर कोतवाली परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें एडीएम विनय कुमार पाठक तथा अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनी । थाना दिवस में कोतवाली क्षेत्र के अमेंना गांव निवासी उमाकांत पांडेय ने शिकायत किया कि उनकी जमीन कोतवाली क्षेत्र के सरकंडी गांव में हैं । लेकिन गांव के ही दिनेश कुमार उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं । शिकायत करने पर लड़ाई पर आमादा हो जाते हैं । वही भवानीपुर गांव निवासी दिलीप कुमार ने थाना दिवस में शिकायत किया कि उनकी भूमि पर भी अवैध रूप से कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं । इसके अलावा थाना दिवस में फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायत दर्ज कराईं । जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया । मौके पर दोनों अधिकारियों ने कहा कि जो भी समस्याएं हैं संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उनका त्वरित गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराएं और मौके पर जाकर जांच करें और समस्या हल करने के बाद अवगत कराने का काम करें ।
इस मौके पर इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार श्रीवास्तव, सब इंस्पेक्टर विनोद सिंह,कानूनगो सुदर्शन, लेखपाल धर्मेंद्र कुमार, लेखपाल भान सिंह,अनुराग बाजपेई,बालकरन,अजीत उमराव,रामकिशोर ,नरेश कुमार व रणवीर सिंह यादव मौजूद रहे ।
