कानपुर । लोक सेवा आयोग,उत्तर प्रदेश,प्रयागराज द्वारा आयोजित सम्मलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा0) परीक्षा 2022 की जनपद में सकुशल सम्पन्न हो रही है । आज दो पालियों में परीक्षा चल रही है प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 एवं दूसरी पाली 11:30 बजे से प्रारंभ हुई । परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण आज पुलिस कमिश्नर श्री विजय मीना एवं जिलाधिकारी श्री विशाख जी ने किया । उन्होंने राजकीय इण्टर कालेज चुन्नीगंज, नगर निगम महिला इण्टर कालेज सिविल लाइन तथा जी0एन0के0 इण्टर कालेज सिविल लाइन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया । उन्होंने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान स्कूलों में बनाए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी डिस्प्ले का अवलोकन करते हुए परीक्षा की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने के निर्देश दिए ।
जनपद में परीक्षा को सकुशल शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त पुलिस बल,सेक्टर मजिस्ट्रेट/ स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र पर्यवेक्षक /प्रधानाचार्य की डियूटी लगाई । जिनके द्वारा लगातार निगरानी की गई । जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए ।
