कानपुर । नरवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नरवल निवासी एक नाबालिक किशोरी को एक युवक ने अपहरण करके फरार हो गया था । मामले में पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । किशोरी के बयान व डॉक्टरी रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी युवक पर पाक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया था ।
मिली जानकारी के अनुसार नारईया थाना मोहम्मदावाद जनपद फर्रुखाबाद का रहने आरोपी युवक ने नरवल थाना क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली 14 साल की बेटी को बहला फुसलाकर ले गया था ।
रामबाबू इंस्पेक्टर नरवल ने बताया कि करीब 10 दिन पूर्व नरवल गांव से आरोपी युवक अभिषेक सिंह पुत्र नौनिहाल उम्र करीब 25 वर्षीय निवासी नारईया थाना मोहम्मदावाद जनपद फर्रुखाबाद ने नरवल गांव की रहने वाली एक नाबालिक किशोरी को अपहरण करके ले गया था । पीड़िता के परिजनों के तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को तलाश करने के लिए पुलिस की एक टीम बनाई मुखबिर की सटीक सूचना पर टौंस चौराहे से आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए अपहर्ता किशोरी को सकुशल बरामदगी की गई । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बयान पीड़िता व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई ।
