फतेहपुर । आज सोमवार को जनपद के सदर क्षेत्र में जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे के निर्देशानुसार एवं अन्तराट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बाल/किशोर बाल श्रमिकों को कार्य से विरत करने हेतु फतेहपुर जनपद हेतु गठित जनपदीय टास्क फोर्स टीम के साथ बहुआ क्षेत्र में निरीक्षण किया गया ।
औचक निरीक्षण में सदर तहसील बहुआ स्थित श्री ढाबा लदिगवां में 01 किशोर श्रमिक एवं डिबलर ढाबा लदिगवां में 01 किशोर श्रमिक का चिन्हाकंन किया गया ।
कुल 02 किशोर श्रमिक चिन्हित किये गये टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी रामवृक्ष,विनीत त्रिपाठी एवं एंटी हूयूमन प्रभारी अंसार अहमद की टीम आदि रहे ।
यह जानकारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी,कृते सहायक श्रमायुक्त फतेहपुर ने दी ।
