फतेहपुर । जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र फतेहपुर अन्जनीश प्रताप सिंह ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओ०बी०सी०) के व्यक्तियों हेतु प्रशिक्षण योजना अन्तर्गत पुरूष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए टेलरिंग ट्रेड में 15 जून 2022 को समय 11:00 बजे पूर्वान्ह,कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र,फतेहपुर में साक्षात्कार किया जाना प्रस्तावित है ।
अतः आनलाइन पोर्टल पर आवेदित अभ्यर्थी अपने-अपने मूल अभिलेखों एवं अन्य सम्बन्धित प्रपत्रों के साथ निर्धारित तिथि व स्थान पर समय से साक्षात्कार में उपस्थित होने का कष्ट करें ।
