देश में गहराते कोरोना संकट और चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार से देश भर में पूर्ण लॉकडाउन लगाने की अपील की है ।
I just want to make it clear that a lockdown is now the only option because of a complete lack of strategy by GOI.
They allowed, rather, they actively helped the virus reach this stage where there’s no other way to stop it.
A crime has been committed against India.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 4, 2021
उन्होंने ट्वीट में लिखा है, ” मैं ये साफ़ कहना चाहता हूं कि लॉकडाउन के अलावा कोई और विकल्प नहीं है क्योंकि सरकार के पास रणनीति नहीं है । इन लोगों ने वायरस को इस स्तर तक फैलने में मदद की है और अब इसे रोकने का कोई तरीक़ा नहीं बचा है ।
भारत के खिलाफ़ एक अपराध किया जा चुका है ।”
इससे थोड़ी देर पहले एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ”भारत सरकार को ये समझ में नहीं आ रहा है, कोरोना को रोकने का एकमात्र तरीका संपूर्ण ल़ॉकडाउन है- जिसमें गरीब लोगों को सरकार की ओर से मदद दी जाए । भारत सरकार की ओर से कोई कार्रवाई ना करने से कई मासूमों की जान जा रही है ।”
मंगलवार को देश में 3,57,229 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमण की कुल संख्या देश में 2 करोड़ से ज़्यादा हो गई है ।
