दिल्ली में अगले दो महीने तक हर राशन कार्ड धारक को फ्री में राशन दिया जाएगा और आटो रिक्शा चालक और टैक्सी चालकों को 5000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी ।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान किया है ।
लॉकडाउन में ग़रीबों को सबसे ज़्यादा आर्थिक मुसीबत का सामना करना पड़ता है। उनके लिए कुछ घोषणायें https://t.co/53ujzyjV6X
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 4, 2021
एक वीडियो बयान जारी कर केजरीवाल ने कहा है, ”हमने तय किया है कि दिल्ली के लगभग सभी 72 लाख राशन कार्ड धारकों को अगले दो महीनों तक मुफ़्त राशन दिया जाएगा ।”
”इसका ये मतलब नहीं है कि दिल्ली में अगले दो महीने तक लॉकडाउन लगा रहेगा । हम ये क़दम इस आर्थिक संकट की स्थिति में गरीबों की मदद करने के लिए उठा रहे है ।’
”इसके साथ ही हर ऑटो रिक्शा चालक और टैक्सी चालक को 5000 रूपये की आर्थिक मदद दी जाएगी ।”
दिल्ली में इस वक़्त लॉकडाउन लागू है । राजधानी में सोमवार को कोरोना के 18,043 नए मामले सामने आए. 24 घटों में 448 मौतें हुई हैं जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है ।
