फतेहपुर । जिला दिव्यागजन सशक्तिकरण अधिकारी सुश्री प्रगति मिश्रा ने आईटीआई फतेहपुर में 13 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित की और बताया कि ऐसे दिव्यांगजन, जिनके पास कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण न हों, ऐसे लाभार्थी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय कक्ष सं०-23 विकास भवन,भू- तल,फतेहपुर में सम्पर्क कर अपना आवेदन पत्र पूर्ण कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं । जिससे दिव्यांगजनों का रजिस्ट्रेशन किए जाने के उपरान्त उन्हें उक्त योजना से लाभान्वित किया जा सके ।
रजिस्ट्रेशन हेतु पात्रता की शर्तें
40 प्रतिशत से अधिक का विकलांगता का प्रमाण पत्र । आय प्रमाण पत्र (ग्रामीण क्षेत्र में रू0 46080.00 वार्षिक एवं शहरी क्षेत्र में रू0 56460.00 वार्षिक तक) ।
आधार कार्ड ।
जाति प्रमाण पत्र ।
पासपोर्ट साईज 02 फोटो ।
