फतेहपुर । पेंशनर व पारिवारिक पेंशन भोगियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा ।
यह जानकारी देते हुए,
वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री विमलेश यादव ने बताया कि निदेशक कोषागार उ० प्र० लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में कोषागार फतेहपुर से पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त सम्मानित पेंशनर एवं पारिवारिक पेंशनभोगियो को सूचित किया जाता है कि स्मार्ट फोटो आई०डी० कार्ड की सुविधा दिया जाना प्रस्तावित है ।
स्मार्ट फोटो आईडी कार्ड बनवाने हेतु प्रत्येक पेंशनर/पारिवारिक पेंशनर कोषागार फतेहपुर के पेंशनर कक्ष में नोडल श्री मनीष कुमार राय से किसी भी तरह की असुविधा होने पर उनके मोबाइल नं 07991466421 पर वार्ता कर जानकारी प्राप्त कर सकते है ।
उन्होंने ने बताया कि उ0प्र0 शासन के चिकित्सा अनुभाग -1 के शासनादेशानुसार राज्य कर्मचारियों तथा पेंशनरों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना लागू किये जाने के सम्बन्ध में कोषागार फतेहपुर से पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त राजकीय पेंशनरो/पारिवारिक पेंशनरो को सूचित करना है कि सरकार द्वारा चिकित्सा हेतु कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान करना प्रस्तावित है ।
पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनर यह लाभ लेने हेतु अपना डाटा https://sects.up.gov.in/ की साइट में ऑनलाइन कराकर फार्म की हार्डकापी जिसमें पेंशनर इंडेक्स नम्बर का भरना अनिवार्य होगा । कोषागार फतेहपुर के पेंशनर कक्ष में लेखाकार श्री मनीष कुमार राय को उपलब्ध करा दे । जिससे कि आगे की कार्यवाही की जा सके ।
