फतेहपुर । जिला विधिक सेवा प्रधिकरण फतेहपुर ने बताया कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,लखनऊ तथा श्री संतोष राय,माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के दिशा-निर्देशन में 03 जुलाई 2022 को आरबीट्रेशन के निष्पादन वादों की विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है ।
पराविधिक स्वयं सेवकों के माध्यम से वादों के नोटिस/सम्मन का तामीला कराया जा रहा है साथ ही आरबीट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है । आरबीट्रेशन के निष्पादन वादों को विशेष लोक अदालत में आपसी सुलह वार्ता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा ।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संरक्षण में 13 जून 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा ।
राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वादों,138 एन0आई0 एक्ट,न्यायालय में लम्बित पुराने वादों,ई- चालान, आरबीट्रेशन के निष्पादन वादों एवं अन्य वादों को सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारण किया जायेगा ।
प्री-लिटीगेशन स्तर के मामले जलकर,विद्युतकर,आय, जाति, निवास, चकबन्दी आदि मामलों का निस्तारण किया जायेगा ।
