फतेहपुर । प्रशासनिक मुस्तैदी के चलते जुमा की नमाज सकुशल संपन्न हुई ।
जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने जहां चप्पे-चप्पे में अपनी नज़र बनाए रखी वहीं ड्रोन कैमरा भी निगरानी करता रहा । जनपद मुख्यालय से लेकर सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बराबर सक्रिय रहीं और सकुशल जुमा की नमाज मस्जिदों में अदा की गई ।
बिन्दकी उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम ने भी तहसील क्षेत्र में बराबर पैनी नजर बनाए रखी ।
बिन्दकी नगर,जहानाबाद,अमौली सहित सभी स्थानों में बराबर निगरानी करते रहे । उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम व उपपुलिस अधीक्षक की अपील और सुरक्षा व्यवस्था की लोगों ने सराहना किया है ।
जिले भर में प्रशासन ने आसमान से जमीन तक की निगरानी करते हुए रेलवे स्टेशन से लेकर हर मस्जिद में जुमा की नमाज पर अपनी पैनी नजर रखी ।
जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह की तैयारियों व अपीलों का असर रहा कि आपसी भाईचारे में जुमा की नमाज अदा की गई ।
