फतेहपुर । फतेहपुर जिले के धाता ब्लॉक के ग्राम गोविंदपुर के अनमोल सिंह निरंजन को राष्टीय योग गौरव पुरस्कार से होगा सम्मान ।
योग के क्षेत्र में राष्टीय स्तर पर उपलब्धिया हासिल कर अपने गांव और जिला फतेहपुर का नाम रोशन करने वाले अनमोल सिंह निरंजन को स्वामी विवेकानंद राष्टीय योग गौरव पुरस्कार 2022 के लिए चयनित किया गया है । इस पुरस्कार के लिए देशभर के 75 प्रतिभाओं का चयन किया है । इस पुरस्कार के लिए चयनित सभी प्रतिभाओं को आगामी 26 जून को उज्जैन में स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा ।
इस दौरान कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत, शक्तिमान सीरियल में जैकाल की भूमिका निभाने वाले बॉलीवुड एक्टर ललित परमू,छत्तीसगढ़ राज्य मंत्री गणेश शर्मा,मध्यप्रदेश के राज्य मंत्री जगदीश चंद्र शर्मा,विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री पारस चंद्र जैन,संसद अनिल फिरोजिया जी आदि मौजूद रहेंगे ।
