– प्रतिभा द्विवेदी तहसील अध्यक्ष व प्रियंका त्रिवेदी महामंत्री मनोनीत ।
फतेहपु : बिन्दकी आदर्श व्यापार मंडल की महिला कमेटी का आज गठन किया गया । आज आदर्श व्यापार मंडल की हुई बैठक में सर्वसम्मति से समाज सेविका भाजपा नेत्री रचना हुसैन को आदर्श व्यापार मंडल महिला मोर्चा बिंदकी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया । इसी के साथ ही प्रियंका त्रिवेदी को महामंत्री व प्रतिभा द्विवेदी को महिला मोर्चा का तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।
महिला कमेटी के गठन पर मनोनीत सभी महिला पदाधिकारियों का व्यापार मंडल के सभी सदस्यों ने स्वागत करते हुए बधाई दी है।
