बिन्दकी/फतेहपुर । उपजिलाधिकारी बिन्दकी श्री अवधेश कुमार निगठम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन श्री सोहनलाल द्विवेदी राजकीय बालिका इण्टर कालेज बिन्दकी में संपन्न हुआ ।
संम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस बिन्दकी में राजस्व-89,पुलिस -32,विकास-14,समाज कल्याण-03 अन्य-48 आदि से संबंधित कुल-186 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए के सापेक्ष-17 का मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा निस्तारण किया गया ।
उप जिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि आज संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जो समस्याएं प्राप्त हुई है ।
उसमें प्रधानमंत्री आवास,राशन कार्ड,भूमि संबंधी एवं अन्य मामले हैं उनका निस्तारण एक सप्ताह के अंदर शासन की मंशा के अनुरूप कराएं और वास्तविक रूप से शिकायतकर्ता को अवश्य सुने ।
उन्होंने कहा कि तालाब सड़क या अन्य सरकारी भूमि में जो अवैध कब्जा है उन्हें तत्काल अभियान चलाकर मय फोर्स के साथ हटाया जाए तथा जो भूमि संबंधी मामले प्राप्त हुए हैं ।उसमें राजस्व तथा पुलिस की टीम मौके पर जाकर निस्तारण कराएं । इसी प्रकार बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को निर्देश दिए कि चकबंदी से संबंधित जो भी मामले हैं उन्हें संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर निस्तारण कराएं ।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ0 राजेंद्र सिंह,तहसीलदार शशि भूषण मिश्र,नायब तहसीलदार रवि प्रजापति, उप कृषि निदेशक श्री राममिलन सिंह परिहार, बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी,खंड विकास अधिकारी पारुल कटियार मलवां,ईओ निरुपमा प्रताप सिंह बिन्दकी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।
